Haryana
Trending

घर में चोरी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार।।

घर में चोरी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने घर में चोरी के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि जतिन पुत्र रोशनलाल निवासी गांव बहबलपुर, जिला हिसार की शिकायत पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार सहित आवश्यक कार्य से राजस्थान गया हुआ था। घर लौटने पर उसने पाया कि उसके घर में चोरी हो चुकी है। चोरी में दो गैस सिलेंडर, दो कट्टे गेहूं तथा ₹27,000 की नकदी चोरी कर ली गई थी।
घटना के बाद शिकायतकर्ता द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर गांव के ही रवि पुत्र शमशेर तथा सुनील पुत्र दिलबाग निवासी बहबलपुर चोरी किए गए सामान को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना सदर हिसार के उप निरीक्षक रमेश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पुत्र दिलबाग निवासी गांव बहबलपुर, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button