Haryana
Trending

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : एसपी सिद्धांत जैन।।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : एसपी सिद्धांत जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक है हिसार के नेतृत्व में आज अगस्त माह के प्रथम बुधवार को हिसार पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में आज उप-निरीक्षक नरेंद्र, कांस्टेबल सोमबीर एवं कांस्टेबल सुनीता ने हिसार स्थित जिंदल पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नागरिकों को साइबर ठगी, ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) धोखाधड़ी, फर्जी लोन ऐप, “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी फेसबुक विज्ञापनों, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर जोखिम तथा फर्जी बैंक खाते खुलवाने जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर ठगी का प्रयास सामने आए तो उसकी तुरंत सूचना साइबर थाना हिसार अथवा नजदीकी पुलिस थाना में दें। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल को डाउनलोड न करें और न ही उसे किसी व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य माध्यम से आगे साझा करें, क्योंकि ऐसी फाइलें मोबाइल का डेटा, बैंकिंग जानकारी एवं व्यक्तिगत सूचनाएं चोरी कर सकती हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए जागरूक रहना सबसे प्रभावी सुरक्षा है। उन्होंने नागरिकों से अपने मोबाइल फोन में ‘कवच-2’ एवं ‘अभेद्य (Abhedya)’ एप्लीकेशन डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने की अपील की, ताकि मोबाइल की सुरक्षा मजबूत हो तथा साइबर खतरों से बचाव किया जा सके। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग एवं ओटीपी संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देरी किए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button