Haryana
Trending

सीआईए मिल गेट टीम ने 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll

सीआईए मिल गेट टीम ने 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत सीआईए मिल गेट टीम ने एक और कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रभारी सीआईए मिल गेट PSI सजींव कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बजरंग सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के संबंध में पड़ाव चौक क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमिनेंट मॉल के पीछे बने शौचालय के पास से निखिल पुत्र प्रेमचंद निवासी ठेके वाली गली, भारत नगर, हिसार को काबू किया। आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम 380 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी की पूरी श्रृंखला का खुलासा किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा की हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button