#haryanagorvment
Trending

नशा तस्करी से अवैध हथियार तक, अब सीधे हिसार पुलिस को दें सूचना

नशा तस्करी से अवैध हथियार तक, अब सीधे हिसार पुलिस को दें सूचना

हिसार :- (अमित कुमार )हिसार पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आमजन को अपराध संबंधी सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब आम नागरिक अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी व्हाट्सऐप पर फोटो भेजकर अथवा फोन कॉल के माध्यम से हिसार पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं *इन नंबरों पर आमजन अवैध हथियारों, नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, चोरी, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। यदि किसी स्थान पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो नागरिक उपलब्ध फोटो सहित सूचना पुलिस तक पहुंचा सकते हैं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय एसपी हिसार ने आमजन से अपील की है कि अपराध के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और अपराधियों के बारे में जानकारी साझा करने से पीछे न हटें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों का सहयोग अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की पहचान और जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हिसार पुलिस का संदेश: अपराध के खिलाफ चुप्पी नहीं, सूचना दें। आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।” आमजन से अपील है कि सूचना देते समय सही एवं तथ्यात्मक जानकारी साझा करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हिसार पुलिस के सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button