#haryanagorvment
Trending

लोन के लालच में न दें OTP और निजी जानकारी, SP हिसार ने किया अलर्ट

लोन के लालच में न दें OTP और निजी जानकारी, SP हिसार ने किया अलर्ट

हिसार:- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने आमजन को फर्जी लोन ऐप के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। एसपी हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी कम समय में बिना किसी औपचारिकता के तुरंत लोन देने का लालच देकर लोगों को फर्जी लोन ऐप डाउनलोड करवाते हैं। ऐसे ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होते ही गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो, वीडियो और अन्य निजी जानकारियों का एक्सेस मांगते हैं। इसके बाद इन जानकारियों का दुरुपयोग कर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अवैध वसूली की जाती है। हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि : •किसी भी अनजान या संदिग्ध लोन ऐप को डाउनलोड न करें।
• ऐप को मोबाइल की गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट, कैमरा और अन्य निजी जानकारियों का अनावश्यक एक्सेस न दें।
• लोन लेने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की विश्वसनीयता और ऐप की वैधता की जांच अवश्य करें।
• कम ब्याज और तुरंत लोन देने के लालच में अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें।
• यदि कोई व्यक्ति लोन के नाम पर धमकी, ब्लैकमेलिंग या अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दें। एसपी हिसार का संदेश: आपकी निजी जानकारी आपकी सुरक्षा की चाबी है। किसी भी अनजान ऐप को अपने मोबाइल का एक्सेस देकर साइबर अपराधियों को अपनी निजी जिंदगी में सेंध लगाने का मौका न दें। जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Related Articles

Back to top button