ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

हिसार – (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत सीआईए बरवाला टीम ने एक आरोपी को अवैध .32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।प्रभारी सीआईए बरवाला PSI प्रदीप ने बताया कि उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सूरजमल अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में आजाद नगर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने सरसाना माइनर, गांव गंगवा के पास एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सचिन उर्फ हनी पुत्र मनोज, निवासी मकान नंबर 217-ए, चंद्रलोक कॉलोनी, आजाद नगर, हिसार के रूप में हुई। अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे अवैध हथियार के स्रोत, उसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों तथा उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry




