मोबाइल चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा मोबाइल बरामद, दो अन्य वारदातों का भी खुलासा ll
मोबाइल चोरी की वारदात सुलझी, चोरीशुदा मोबाइल बरामद, दो अन्य वारदातों का भी खुलासा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस को कामयाबी मिली है। एबीवीटी स्टाफ पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सिरसा निवासी मनोज पुत्र बुटा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अप्रैल 2026 की रात वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवक घर में घुसा और चार मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा को सौंपी गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बालक पुत्र गोबिन्दा निवासी एमसी कॉलोनी, सिरसा को चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने चोरी की दो अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस अब इन दोनों मामलों से जुड़े चोरीशुदा सामान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry




