Haryana
Trending

मोबाइल का सीमित उपयोग ही बेहतर: स्वामी रमेश साहुवाला।।

मोबाइल का सीमित उपयोग ही बेहतर: स्वामी रमेश साहुवाला।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करना तथा सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से तनाव और चिंता बढ़ती है, जो मस्तिक की कार्यक्षमता को ओर कमजोर करती है। इसलिए हमें जरूरत के मुताबिक मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह शब्द लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने चतरगढ पटटी में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग और खासकर रात में नींद की गुणवता को प्रभावित करता है, जिससे मनुष्य को नींद कम आती है जो सीधे याददाश्त और एकाग्रता को नुकसान पहुँचाती है। श्री साहुवाला ने कहा एक अध्ययन के अनुसार, जो बार-बार फोन इस्तेमाल करता है, सभी नोटिफिकेशन चैक करता है या फोन को हमेशा पास में रखता है, उसकी गहन एकाग्रता यानी डीप फोकस की क्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा स्क्रीन टाइम से डोपामाइन का लेवल बढ़ता है, जो मस्तिष्क को तुंरत संतुष्टि की आदत डालता है, जिससे लंबे समय तक किसी कार्य पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा मोबाइल फोन का अविष्कार मार्टिन कपूर ने 1973 में किया था। जो भारत में मोबाइल फोन 31 जुलाई 1995 में लाया गया था, जो आज के समय के साथ मोबाइल स्मार्ट होते जा रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button