Haryana
Trending

हजारों रुपए की 14 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू।।

हजारों रुपए की 14 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद ने ऐलनाबाद क्षेत्र से हजारों रुपए की 14 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 01 ऐलनाबाद की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त बाइक सवार युुवक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रायस किया । पुलिस पार्टी को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसका पीछा कर उसे बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से 14 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान जगतार सिंह उर्फ तारी पुत्र राम सिंह वार्ड नंबर 1 ऐलनाबाद जिला सिरसा को रूप में हुई है । सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button