Haryana
Trending

रोडवेज वर्कशॉप से कंडम बस की बैटरी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार।।

रोडवेज वर्कशॉप से कंडम बस की बैटरी चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- हरियाणा रोडवेज की वर्कशॉप से कंडम बस से बैटरी चोरी करने के मामले को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बैटरी भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र रंगा सिंह, निवासी रेलवे कॉलोनी, वार्ड नंबर 6, सिरसा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारी की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि रोडवेज वर्कशॉप परिसर में खड़ी कंडम बस से बैटरी चोरी हो गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर आरोपी राजकुमार को काबू कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बैटरी बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है तथा चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button