शनिदेव मंदिर ओढ़ा में धूमधाम से मनाई शिवरात्रि ll
शनिदेव मंदिर ओढ़ा में धूमधाम से मनाई शिवरात्रि ll

ओढ़ा -(अशोक गर्ग) गौशाला रोड पर स्थित शनिदेव मंदिर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 7:15 बजे हुई। मंदिर के मुख्य सेवक रमेश गर्ग व यश भार्गव ने मुख्य यजमान के पंडित अशोक शर्मा ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया। इसके बाद कर्मफलदाता शनिदेव महाराज को तेल अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई। रूद्राभिषेक के बाद भव्य भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। भजन गायिका राधा सोनी व गंगा सोनी ने बाबा भोलेनाथ और शनिदेव जी के एक से बढ़कर एक सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। फिर विशाल भंडारे का प्रसाद तैयार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर के समय श्रद्धालुओं का उत्साह उस समय और बढ़ गया जब शिवभक्त श्रीमुख से पैदल लेकर आई गई पवित्र कांवड़ को लेकर मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों का मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ श्रीमुख से लाई गई इस कांवड़ के पवित्र जल को मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर अर्पित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र भार्गव, विकास, मोहित, लक्ष्य गोगी, हिमांशी, अरमान, जंटा सिंह, महावीर सेन, वेदप्रकाश, राधेश्याम, बॉबी गोयल सहित अनेक गांववासी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




