माता हरकी देवी विद्यालय में पाक कला कौशल प्रतियोगिता का आयोजन ll
माता हरकी देवी विद्यालय में पाक कला कौशल (कलनरी) प्रतियोगिता का आयोजन ll


ओढ़ा -(अशोक गर्ग) माता हरकी देवी विद्यालय ओढ़ा में विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी पाक-कला, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को दो समूहों में आयोजित किया गया। प्रथम समूह कुकिंग विदआउट फायर में कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय समूह में कुकिंग विद फायर में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार विभिन्न व्यंजन तैयार कर उन्हें आकर्षक एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शेफ गुरकीरत सेलेब्रिटी शेफ व शेफ वर्तिका फाउंडर यूनीफ्लोर बेक स्टूडियो ने निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण, रचनात्मकता एवं पाक-कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया। कुकिंग विद फायर में प्रथम स्थान पर हैप्पी कौर व द्वितीय स्थान पर अभिनन्दन मोंगा व कुकिंग विदआउट फायर में प्रथम स्थान पर दिलप्रीत सिंह व द्वितीय स्थान पर तनवीर सिंह रहे। इस अवसर पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर ने अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि माता हरकी देवी विद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु ऐसे कार्यक्रम करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी कौशलों से भी समृद्ध करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए ऐसे मंच निरंतर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। @newstodayhry #newstodayhry



