Haryana
Trending

भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार है ll

भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार है ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) प्रभु राम लाल नर सेवा नारायण सेवा योग ट्रस्ट सिरसा भवन नं. 2266, सेक्टर 20 पार्ट 3 में महा शिव रात्रि पर्व पर योग गुरु रघुबीर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने सम्बोधन में फरमाया कि आओ मिल कर, भोले नाथ की महिमा गाएं। देवीदयाल उनकी कृपा से सब कुछ पाएं। भोले शंकर भगवान की महिमा अपरम्पार है। धरती के सारे ज्ञानी मिल जाए तो उनकी महिमा को नहीं कह सकते वह महिमा भी तिल भर होगी। उनके अनेक नाम है, कोई उन्हें भोलनाथ, कोई उन्हें चंद्रशेखर, कोई उन्हें भूतनाथ कहता है। कोई कहता है भोले नाथ बफार्नी, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी। कोई उनकी पूजा शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा कर करता है, कोई उनकी उनकी पूजा दूध चढ़ा कर करता है? वे इस बाहरी पूजा से प्रसन्न होते हैं और भक्त मन वांछित फल पाता है। उनके भारत व विदेशों में अनंत अनन्त मन्दिर हैं। केवल सिरसा जिले में अनेक मन्दिर है। श्रद्धालुओं की मन्दिर में अपार भीड़ लगी होती है। रघुबीर महाराज ने आगे फरमाया कि कोई विरला भक्त होता है, जो भोले नाथ के दिव्य चरण कमलों में जा कर धर्म, अर्थ, माया और मोक्ष मांगता है। वह भक्त उनकी कृपा से चारों पदार्थ पाता है। उनके पवित्र चरणों में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। यह एक आस्था का विषय है कि जिसकी भोलेनाथ में आस्था है, वह संसारी पदार्थ के साथ-साथ मुक्ति को पाता है। इस पवित्र मौके पर यश चावला, योगाचार्य पृथ्वी सिंह बैनीवाल, नरेश छाबड़ा, अमित नरूला, जतिन्द्र चावला, संजय, अयान, गुरुबक्श मोंगा, राज चावला, फूलरानी, मनजीत, संगीता, अंकिता चावला, पूनम आदि उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button