Haryana
Trending

हमला प्रकरण में हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई ll

हमला प्रकरण में हिसार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-थाना सदर हिसार क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने के मामले में हिसार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिन्दु उर्फ भूरा पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव पीरांवाली, जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।मामले के संबंध में थाना सदर हिसार में मुकदमा नंबर 469 दिनांक 05.08.2026, धारा 110, 115, 190, 191(3), 351(3), 324(6), 249(C) BNS के तहत दर्ज किया गया था। क्या है मामला – पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि दिनांक 04 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर गांव लुदास की तरफ से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया तथा शिकायतकर्ता व उसके साथ मौजूद व्यक्तियों को चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर हिसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। घायलों का मेडिकल करवाया गया तथा मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति वारदात में शामिल पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button