तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक ll
तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) विभागीय निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय, गोरीवाला, सिरसा में प्राचार्य डॉ. दिलराज सिंह के कुशल निर्देशन एवं इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्योल की देखरेख में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-नेतृत्व वॉक थ्रू एवं आउटरीच गतिविधि का देशभक्तिपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं आमजन में राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्योल, अभिनव मिश्रा, गोबिंद एवं रविदास ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व, उसकी आन-बान-शान तथा राष्ट्रीय गौरव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सतबीर सिंह न्योल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान बनाए रखे तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर वॉकथ्रू एवं रैली निकाली तथा आसपास के क्षेत्र में आउटरीच गतिविधि के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश भी दिया। इस अवसर पर सहायक हरीश सेठी एवं लिपिक राकेश सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। @newstodayhry #newstodayhry




