10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन नशा तस्कर गिरफ्तार।।
10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन नशा तस्कर गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा जिला में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को 10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव भावदीन के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवकों ने अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को काबू कर लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी सुचान, श्याम लाल पुत्र भीम सिंह तथा विक्रम उर्फ विक्की पुत्र धर्मपाल सिंह, दोनों निवासी भावदीन के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से 10 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और आगामी जांच थाना डिंग पुलिस को सौंप दी। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodyhry




