Haryana
Trending

कक्षा द्वितीय के रुद्राक्ष ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।।

कक्षा द्वितीय के रुद्राक्ष ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा द्वितीय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी रुद्राक्ष पुत्र दीपक कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सिरसा जिले का नाम गौरवान्वित किया। रुद्राक्ष के सिरसा पहुंचने पर विद्यालय की ओर से भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। कोच कशिश के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के कराटे प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों ने कराटे यूनिफॉर्म पहनकर रुद्राक्ष का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रेणु बाला ने रुद्राक्ष और उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि रुद्राक्ष की यह सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे सिरसा जिले के लिए गौरव का विषय है। सेठ सागरमल सुराणा ट्रस्ट के अध्यक्ष मक्खनलाल गोयल, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी एवं ट्रस्टी देवेन्द्र डागा ने प्रतिभाशाली रुद्राक्ष को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए निजी तौर पर मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस सुअवसर पर दीपक पुगलिया, कमल सुराणा सदस्य, कुसुम लता, प्राइमरी इंचार्ज नीरज बाला, अध्यापिका प्रतिनिधि सुमन सोनी भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने रुद्राक्ष के परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं उसकी निरंतर सफलता की मंगलकामना की।
सीएम ने भी दी बधाई व शुभकामनाएं:
बता दें कि रुद्राक्ष ने नई दिल्ली के लाल तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित आॅल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में देशभर से आए लगभग 2500 खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 11 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ में रुद्राक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button