हिसार साइबर सेल की बड़ी कामयाबी-लाखों रूपये के 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाए, एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं किए सुपुर्द।।
हिसार साइबर सेल की बड़ी कामयाबी-लाखों रूपये के 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाए, एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं किए सुपुर्द।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की साइबर सेल ने जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी नागरिकों ने हिसार पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधी शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए लगातार प्रयास किए। साइबर सेल की टीम के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए। इस अभियान में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, महिला ऑपरेटर दीपा (थाना सदर हिसार), सिपाही विनोद (थाना अग्रोहा) तथा सिपाही कुलदीप (थाना अर्बन एस्टेट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरामद मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले नागरिकों में किरण निवासी मुगलपुरा, उकलाना, ललित शर्मा निवासी शिव नगर हिसार, नरेश बाला निवासी सेक्टर 9-11, सतेन्द्र निवासी टीसीपी कैंट, विजय निवासी आदर्श कॉलोनी, दयानन्द निवासी बरवाला, सतबीर निवासी मिर्चपुर, रामदिया निवासी बरवाला, सरजीत निवासी बरवाला, गुलाब सिंह निवासी नगथला, सुशील सोनी निवासी आदमपुर, रामनिवास निवासी ढाणी शिशवाल, हिसार तथा समीर निवासी सुंदर नगर हिसार सहित अन्य नागरिक शामिल रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना भी है। साइबर सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तकनीकी क्षमताओं का उपयोग जनसेवा और आमजन की सहायता के लिए प्रभावी रूप से किया जा रहा है। मोबाइल फोन वापस प्राप्त करने वाले नागरिकों ने हिसार पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद कम हो गई थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उनके कीमती मोबाइल फोन उन्हें दोबारा मिल सके। नागरिकों ने हिसार पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के हित में सराहनीय एवं राहत प्रदान करने वाला कदम बताया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




