ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत हेरोइन मामले में जेल में बंद आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत हेरोइन मामले में जेल में बंद आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा वांछित एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत वं चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अर्बन एस्टेट में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने रवि पुत्र रतीराम, निवासी गांव डिंग, जिला सिरसा, हाल गली नंबर 4, इन्द्रा विकास कॉलोनी, गंगवा, जिला हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इस बारे में प्रभारी चौंकी अर्बन एस्टेट सब इस्पैक्टर राजेश कुमार ने बताया की मामले में पुलिस द्वारा पहले अजीत उर्फ घोलू पुत्र जय सिंह, निवासी गांव मंगाली सुरतिया, जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 6.84 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अजीत उर्फ घोलू को हेरोइन/चिट्टा बेचकर उपलब्ध करवाया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा सह-आरोपी रवि की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रवि एक अन्य मामले में सेंट्रल जेल हिसार में बंद है। पुलिस द्वारा न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया तथा अनुमति लेकर उसे इस अभियोग की जांच में शामिल किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी रवि को नियमानुसार गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी रवि की निशानदेही पर पुलिस टीम ने गांव राजथल, तहसील नारनौंद में उस स्थान की निशानदेही करवाई, जहां से आरोपी के अनुसार उसने हेरोइन/चिट्टा खरीदा था। इसके अतिरिक्त आरोपी ने हांसी बाईपास पर उस स्थान की भी निशानदेही करवाई, जहां उसने राजथल से वापस आते समय हेरोइन/चिट्टे का सेवन किया था। इस पूरी कार्रवाई को चौकी अर्बन एस्टेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में नशे की सप्लाई के स्रोत तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी रवि को अदालत में पेश किया जाएगा । एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत हिसार पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, जो अपराध में संलिप्त होने के बाद कानून की गिरफ्त से बचने का प्रयास करते हैं। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।। Newstodayhry @Newstodayhry




