Uncategorized
Trending

सेंट जेवियर्स स्कूल में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान।।

सेंट जेवियर्स स्कूल में चला नशा विरोधी जागरूकता अभियान।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा। सेंट जेवियर्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा की प्रात:कालीन सभा में भारत सरकार की पहल पर ब्रह्माकुमारीज (आनंद सरोवर, सिरसा) के सहयोग से ‘नशा विरोधी अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीके सुनीता, बीके संतोष और बीके लविश उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बीके सुनीता ने आज के समय में युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों जैसे मोबाइल की लत, खान-पान की गलत आदतें और मानसिक तनाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि किस तरह ये आदतें आगे चलकर युवाओं को अवसाद (डिप्रेशन) और नशे की ओर धकेलती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता और सही विकल्प ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इसके बाद बीके लविश ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा-मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रेव- फादर आइवो डियास, मुख्य संयोजिका सिस्टर अलीशा और सहायक संयोजिका रविंदर कौर ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े और सार्थक बदलाव ला सकते हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button