Haryana
Trending

‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई-125 ग्राम गांजा, 3 हजार रुपये ड्रग मनी व आईफोन सहित आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई-125 ग्राम गांजा, 3 हजार रुपये ड्रग मनी व आईफोन सहित आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत एंटी नारकोटिक सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 125 ग्राम गांजा, 3,000 रुपये ड्रग मनी व आईफोन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मक्केश्वर मुखिया पुत्र गंगाराम मुखिया, निवासी वारा, थाना कुशेश्वर, जिला दरभंगा, बिहार, हाल किराएदार मकान नंबर 106, टावर वाली गली, न्यू मॉडल टाउन, हिसार के रूप में हुई है। प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल निरीक्षक जितेन्द्र ने बताया कि एएसआई विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ जींदल चौक पर गश्त एवं अपराध तथा नशाखोरी की रोकथाम के संबंध में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई चौक के पास आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 125 ग्राम गांजा, 3,000 रुपये ड्रग मनी तथा एक आईफोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत वांछित अपराधियों एवं नशा तस्करों की धरपकड़ तेज की गई है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button