शांति नगर जानलेवा हमला मामले में 8 माह बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।
शांति नगर जानलेवा हमला मामले में 8 माह बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शांति नगर, हिसार में हुए झगड़े एवं जानलेवा हमले के मामले में करीब 8 माह से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में प्रभारी चौंकी 12 कवार्टर ASI राकेश कुमार ने बताया की थाना HTM में मुकदमा नंबर 814 दिनांक 30.12.2025, धारा 238, 3(5), 110, 118(1), 351(3) BNS एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी आर्यन पुत्र अनिल, निवासी पत्थरों वाली गली, डोगरान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण :
दिनांक 29.12.2025 को रात्रि करीब 9:30 बजे शिकायतकर्ता सुमित पुत्र राजकुमार निवासी पड़ाव चौक, हिसार अपने दोस्त अंकित पुत्र कमल निवासी मुल्तानी चौक, हिसार के साथ स्कूटी पर जा रहा था। शांति नगर पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्तियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। वारदात में गंडासी एवं छुरी का प्रयोग किया गया था। इस संबंध में थाना HTM में उपरोक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को गिरफ्तार कर बाल निरीक्षण गृह भेजा जा चुका है। मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का एक अन्य मामला भी दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियारों एवं मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। पुराने एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




