Haryana
Trending

टिफिन में छिपा रखा था ‘चिट्टा’! हिसार पुलिस ने महिला को दबोचा, 104 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद ll

टिफिन में छिपा रखा था ‘चिट्टा’! हिसार पुलिस ने महिला को दबोचा, 104 ग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल, हिसार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम 420 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ASI उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नशा रोकथाम व अपराध की रोकथाम के लिए बरवाला-हांसी रोड, बाईपास बरवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि सुनीता पत्नी सतीश उर्फ काला, निवासी गांव डाटा, हाल वार्ड नंबर 12, हांसी रोड, बरवाला नशे की बिक्री करती है।सूचना पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 12, हांसी रोड, बरवाला में बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर संदिग्ध महिला सुनीता को काबू किया गया। महिला की तलाशी नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार, बरवाला की मौजूदगी में करवाई गई।तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक स्टील के टिफिन में छिपाकर रखा गया 104 ग्राम 420 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा महिला के कब्जे से ₹3,300 की नकदी भी बरामद हुई, जिसे पुलिस के अनुसार ड्रग्स मनी बताया गया है। इस संबंध में आरोपी महिला के खिलाफ धारा 21(B)/61/85 NDPS Act के तहत थाना बरवाला में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। मामले में आगामी अनुसंधान जारी है।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए लगातार दबिश एवं कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button