आत्मा अमर है तथा परमात्मा का ही अंश है ll
आत्मा अमर है तथा परमात्मा का ही अंश है ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) बिश्नोई सभा, सिरसा के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मन्दिर परिसर में चल रहे साप्ताहिक दिव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को जाम्भाणी हरी कथा के पंचम दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए आचार्य स्वामी गोविन्द शरणानन्द महाराज ने बताया कि आत्मा अमर है तथा शरीर छोड़कर प्रस्थान कर जाती है, जिन्हें ऐसा आत्म ज्ञान हो जाता है, उन्हें मृत्यु का भय नहीं रहता है। आचार्य जी ने इस विषय पर जाम्भाणी साहित्य-पंथ से सम्बन्धित कई प्रसंग सुनाये। आज की कथा में हरिद्वार से पहुंचे महन्त स्वामी प्रणवानन्द महाराज का सान्निध्य भी रहा तथा उन्होंने भी अपने संक्षिप्त सम्बोधन में उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म नियमों व शब्दवाणी अनुसार जीवन यापन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जाम्भाणी वाणी वेदों, पुराणों व उपनिषदों आदि ग्रन्थों का सार है। मंच आसीन अन्य संतों में स्वामी विश्वात्मानन्द, स्वामी अमृतानन्द, स्वामी इन्द्रदास व संगति मण्डली का सहयोग रहा। विशेष सहयोग के लिये व अतिथि जनों में सम्मानित होने वाले महानुभावों में परीक्षित गोदारा, सुग्रीव बैनीवाल, कालूराम देहडू, संदीप गोदारा, घोषणा सदस्य अजित सिहाग, आर्य समाज से राजेन्द्र बैनीवाल, रामसिंह भादू, प्रतिनिधि मण्डल, गुरू जम्भेश्वर सेवा समिति, भीरडाणा प्रमुख थे। कथा में बिश्नोई सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सेवक दल सदस्यों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य जनों में दुलाराम सहारण, पृथ्वी सिंह कड़वासरा, लाल सिंह बैनीवाल, सुशील कुमार कड़वासरा, गंगा जल धतरवाल, लॉर्ड शिवा संस्था से देश कमल बिश्नोई, ओमप्रकाश सीगड़, राम सिंह भांभू, अशोक गोदारा, जगदीश लटियाल, भुरा राम लटियाल, राजूराम कस्वां इत्यादि उपस्थित थे। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। कल कथा उपरान्त रात्रि जागरण व 13 सितम्बर को मुख्य कार्यक्रम होगा। @newstodayhry #newstodayhry




