Haryana
Trending

नशे के नेक्सस पर डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन ll

नशे के नेक्सस पर डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक और अध्याय जोड़ते हुए पुलिस टीमों ने बीते 24 घंटे में क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सप्लायरों सहित 04 नशा तस्करों को काबू करते हुए 01 किलो 420 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक थाना सदर डबवाली निरीक्षक दलीप कुमार की टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव फूल्लो से एक व्यक्ति को कट्टा प्लास्टिक सहित काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार तलाशी लेने पर कट्टा प्लास्टिक में से 01 किलो 420 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी धन सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । इसी क्रम में प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने टीम ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.09.2026 को उनकी टीम ने गांव अबूबशहर से आरोपी विशाल कुमार को 20 प्रतिबंधित नशीली गोलियों व 90 नशे में प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई । जो मामले की गहन जांच करते हुए उनकी टीम ने इस नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस मामले में वांछित मुख्य सप्लायर आरोपी दीपक को काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।इसी क्रम में प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में उनकी टीम ने दिनांक 09.09.2026 को गांव बनवाला से मोटरसाइकिल सवार आरोपी पवन को 06.200 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो आरोपी पवन से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी गई और उक्त हेरोइन उपलब्ध करवाने वाले आरोपी संदीप सिंह को काबू कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।इसी दौरान चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी जनाब अली को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 24 जुलाई 2026 को एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव कालुआना में गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों पवन कुमार व जगदीश कुमार को 06.460 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जो आरोपियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया और इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई । जो उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी जनाब अली को काबू किया है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार कड़े प्रहार किए जा रहे हैं । पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिशों के कारण नशा कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पूरी मजबूती के साथ जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। आमजन नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button