Haryana
Trending

पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ll

पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता ज्वाला जी धर्मशाला में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सब्जी मंडी सिरसा थाना प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, समाजसेवियों, गणमान्य लोगों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्यातिथि एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लगातार बढ़ता प्रदूषण, घटता हरित क्षेत्र और बदलता मौसम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने का संदेश दे रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। लगाए गए प्रत्येक पौधे को पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना ही पौधारोपण की वास्तविक सफलता है। उन्होंने आमजन से भी अपने घरों, संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर ओपी ठाकुर, डा. जगदीश, चरण सिंह, प्रकाश, परमानंद, रोशन लाल सिसोदिया, त्रिलोक सिंह, सुशील जोगी, सतवीर, जिले सिंह, प्रेम कुमार, साहिल उर्फ शालू, अजय छौंकर, बबलू सिसोदिया, मदन पंवार, सुरेंद्रपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button