पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप ll
पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप ll

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):-सिरसा व डबवाली जिला पुलिस प्रशासन द्वारा कथित तौर पर पीड़ित जनता को न्याय नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जनता अधिकार मोर्चा की ओर से गांव ओढ़ा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के हरियाणा प्रभारी करनैल सिंह ओढ़ा ने की।
बैठक में करनैल सिंह ओढ़ा ने आरोप लगाया कि डबवाली व सिरसा पुलिस प्रशासन के अधीन आने वाले कई गांवों के मामलों में पिछले 3-4 महीनों से एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इससे पीड़ित परिवारों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबवाली के गांव जोगेवाला निवासी जगजीत सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई और आरोपियों पर लगाई गई धाराओं को कमजोर कर दिया गया।
इसी प्रकार रोड़ी थाना क्षैत्र से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कई मामले लंबे समय से कार्रवाई के इंतजार में हैं। उन्होंने बताया कि रोड़ी थाना क्षेत्र में अमरीक सिंह के मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत लगभग तीन महीने पहले मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनके अनुसार अमरीक सिंह पिछले तीन महीनों से अपना गांव छोड़कर बाहर रहने को मजबूर हैं और यह मामला एसपी सिरसा के संज्ञान में भी है।बैठक में रोड़ी क्षैत्र के गांव भीमा में तीन व्यक्तियों की पिकअप वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले का भी मुद्दा उठाया गया। मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना को 2-3 महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
जनता अधिकार मोर्चा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही और हरियाणा सरकार की विफलता के कारण आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर 12 सितंबर को मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे के दौरान जनता अधिकार मोर्चा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करेगा।
इस बैठक में मोर्चा प्रभारी करनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह, सचिव सुरेंद्र टोनी, ब्लॉक समिति सदस्य गुरदीप सिंह, बिंदर निका, प्रिंस गोयल, राजू सलमखेड़ा, कौर सिंह व राम सिंह जंडवाला, रिंकू डबवाली, विजय कुमार, मनप्रीत खालसा, गुरदीप सिंह खालसा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।@newstodayhry #newstodayhry




