यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी हिसार ने ली अहम बैठक ll
यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी हिसार ने ली अहम बैठक ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने आज जिला हिसार में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस स्टाफ की अहम बैठक ली। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुद्गिल IPS सहित NHAI के अधिकारी एवं यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थानों, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, यातायात नियमों की पालना तथा सड़क पर बढ़ती यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की।एसपी हिसार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत पार्किंग, तेज गति, खतरनाक ड्राइविंग तथा वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने NHAI अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कमियों, क्षतिग्रस्त सड़क, संकेतक, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।एसपी हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें। @newstodayhry #Newstodayhry




