Haryana
Trending

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक बड़ागुढ़ा की मीटिंग आज गांव रोड़ी में नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई II

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक बड़ागुढ़ा की मीटिंग आज गांव रोड़ी में नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब सिंह दंदीवाल):- रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक बड़ागुढ़ा की मीटिंग आज गांव रोड़ी में नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में बोलते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव रवि कुमार ने बताया कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को आठवें पे कमीशन से बाहर कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस नुकसान से बचने के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा ऑल इंडिया स्तर पर 29 और 30 सितंबर को 24 घंटे का जिला स्तरीय पड़ाव किया जाएगा। सिरसा जिले का यह पड़ाव उपायुक्त कार्यालय, सिरसा पर किया जाएगा ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके कि रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इस पे कमीशन के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 37 दिन की लंबी लड़ाई के बाद जीत हासिल की है, जिससे हमें भी हौसला मिलता है कि मिलजुल कर संघर्ष करने से जीत मिलती है। इस मौके पर बोलते हुए मास्टर राजूराम ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग किसी न किसी सवाल को लेकर बेचैन है। किसानों में अगली फसल की बिजाई के लिए खाद को लेकर मारामारी है तो बेरोजगार युवाओं में रोजगार को लेकर भारी चिंता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस निराशा के दौर से निकालने के लिए रिटायर्ड कर्मचारी समाज में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। अध्यक्षीय टिप्पणी करते हुए नायब सिंह ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों के संघर्ष के लिए उन साथियों को सलाम है। आज हमें किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों सब वर्गों को साथ लेकर बेरोजगारी, नशा जैसी समस्याओं और खेती में बढ़ते संकट के खिलाफ एकजुट होकर बड़े संघर्ष खड़े करने की जरूरत है। अंत में सभी कर्मचारी साथियों से 29 और 30 सितंबर को सिरसा उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले 24 घंटे के पड़ाव में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरेज सिंह, जटा सिंह, बाबा सिंह, महेंद्र महंत, कलवंत फौजी, जयराम, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button