27 सितंबर की इनेलो की रैली को लेकर इनेलो नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान ll
27 सितंबर की इनेलो की रैली को लेकर इनेलो नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) 27 सितंबर को आयोजित होने वाली इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) की प्रस्तावित रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिरसा हलके के गांवों में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया। हलका प्रधान गुरिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ रणधीर जोधकां, नरेश सहारन, युवा प्रधान विशाल भाट, सत्यनरायण कुलड़िया, युवराज कुलड़िया भी मौजूद थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान हलका प्रधान ने कहा कि 27 सितंबर की रैली पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता चौ. अभय सिंह चौटाला एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को रैली के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पार्टी की मजबूती का परिचायक होगी। गिल ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग रैली में पहुंचकर पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाएं। इनेलो हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी आमजन की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry




