Haryana
Trending

सड़क सुरक्षा नियमों से दुर्घटनाओं पर रोक ll

सड़क सुरक्षा नियमों से दुर्घटनाओं पर रोक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मंगलवार को स्थानीय रेडक्रॉस कार्यालय में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को सडक़ पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि अधिकांश सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को सडक़ सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही शराब का सेवन करके वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सावधानियों को अपनाकर सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि रात के समय भी सुरक्षित यात्रा की जा सके। सहायक सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविरों तथा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं और अभियान में बढ़-चढक़र अपना योगदान दें। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्राथमिक सहायता प्रवक्ता गुरचरण सिंह, टेक्निकल को-ऑर्डिनेटर रजत बंसल तथा पवन राणा भी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button