Haryana
Trending

भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह से मिला उदय संस्था का प्रतिनिधिमंडलयुवा सशक्तिकरण और नशा मुक्ति अभियान ll

भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह से मिला उदय संस्था का प्रतिनिधिमंडल युवा सशक्तिकरण और नशा मुक्ति अभियान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) उदय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, युवा सशक्तिकरण, नशा मुक्ति तथा युवाओं के कल्याण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन नशे की बढ़ती समस्या युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उदय द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें जागरूक करने तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नशा मुक्ति एवं युवा कल्याण अभियान शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम, संवाद एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उदय का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ आवाज उठाना नहीं, बल्कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है। इस अवसर पर एसईईडी (सोसायटी फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन एंड डवेलपमेंट) की जिला अध्यक्ष सिया मदान एवं जिला मीडिया कोआॅर्डिनेटर कल्पना सहित उदय संस्था एवं एसईईडी की टीम मौजूद रही। उदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि युवाओं की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक अभियान समय की जरूरत है और उदय इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button