Haryana
Trending

अब भारत सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की ताकत ll

अब भारत सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की ताकत ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) ब्रिक्स के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के बीच सिरसा के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभय शाह ने कहा कि दुनिया की आर्थिक तस्वीर तेजी से बदल रही है और इस बदलाव में भारत की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के विस्तार और मजबूत होते आपसी सहयोग से विकासशील देशों के सामने व्यापार, निवेश, तकनीक और नए बाजारों के अवसर बढ़ रहे हैं। भारत को इस बदलती व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने छोटे व्यापारियों, युवाओं और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर देना चाहिए। अभय शाह ने कहा कि आने वाला दौर आर्थिक ताकत के नए केंद्रों का है। भारत को इस बदलाव में पीछे चलने वाला नहीं, बल्कि दिशा देने वाला देश बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसी वैश्विक पहल का वास्तविक लाभ तभी होगा, जब इसका असर देश के आम व्यापारी, युवा और छोटे उद्यमी तक पहुंचे। सिरसा जैसे शहरों के युवाओं के लिए भी वैश्विक व्यापार और डिजिटल बाजार में नई संभावनाओं के दरवाजे खुल सकते हैं। अभय शाह ने अपील की कि इंतजार करने की बजाय वैश्विक बदलाव को अवसर बनाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button