Haryana
Trending

8 महीने पुरानी बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस II

8 महीने पुरानी बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने वर्ष 2025 के एक पुराने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी राजेन्द्र उर्फ चन्नी पुत्र रामकुमार निवासी बनमंदोरी, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 भी बरामद कर ली है। इस संबंध में प्रभारी थाना सिविल लाईन PSI कर्मजीत ने बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2025 को संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव कैमरी, हिसार ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि वह किसी कार्य से हिसार कोर्ट आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 कोर्ट के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा नंबर 15 दिनांक 14.01.2025, धारा 305 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होने बताया की आरोपी राजेन्द्र उर्फ चन्नी को थाना अग्रोहा के मुकदमा नंबर 274 दिनांक 12.08.2026, धारा 305 BNS में दिनांक 02 सितम्बर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 14 जनवरी 2025 को हिसार कोर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR-20AY-9404 चोरी की थी। उक्त खुलासे के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को मुकदमा नंबर 15/2025 में शामिल तफ्तीश करने के लिए माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। दिनांक 16 सितम्बर 2026 को माननीय अदालत की अनुमति से आरोपी को मामले में शामिल तफ्तीश कर पूछताछ के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर गांव किरमारा के नजदीक किरमारा धाम क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल HR-20AY-9404 बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि पुराने एवं लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा करने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी वारदात को अंजाम देकर कानून की नजर से बचने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंचकर उन्हें कानून के दायरे में ला रही है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान कर चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि चोरी की अन्य वारदातों तथा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button