Haryana
Trending

जरूरतमंदों की सेवा का लें संकल्प ll

जरूरतमंदों की सेवा का लें संकल्प ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत राय ने प्रेस बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जारी बयान में कुलवंत राय ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वच्छता, रक्तदान, पौधारोपण तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहभागिता की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की मूल भावना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। कुलवंत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति और विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देने का आह्वान किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button