Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशालाओं में जागरूकता ll

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशालाओं में जागरूकता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की विभिन्न गौशालाओं में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के दौरान गोपालकों एवं पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के लक्षणों तथा इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। मंडी डबवाली की श्री गौशाला में आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद डबवाली के चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा ने की। राजकीय पशु चिकित्सालय, डबवाली के पशु चिकित्सक डॉ. तरुण कुमार ने गोपालकों को लंपी स्किन डिजीज के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा ने पशुपालन विभाग के सुझाव को मानते हुए गौशाला तथा उन सभी वार्डों में, जहां गौवंश की संख्या अधिक है, मच्छरों से सुरक्षा के लिए फॉगिंग एवं कीटनाशक के छिड़काव का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री गौशाला में फॉगिंग शुरू करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए, ताकि लंपी स्किन डिजीज के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके। अभियान के तहत श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला पंजुआना, भरोखां, बुर्ज भंगू, खुईयां मलकाना, बालासर, जोड़ियां, पक्का शहीदां, फतेहपुर नियामत खां, पोहड़कां तथा ममेरां कलां में भी पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button