अंबाला में CEC विवाद पर बोले अनिल विज, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप II
अंबाला में CEC विवाद पर बोले अनिल विज, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- राहुल गांधी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून बह रहा है इसलिए सभी प्रजातांत्रिक संस्थानों पर वह बारी बारी प्रहार कर रहे हैं वो इस देश से प्रजातांत्रिक व्यवस्था को खत्म करके तानाशाही व्यवस्था लाना चाहते हैं यह उनका एक अभियान है। कभी चुनाव आयोग को ,तो कभी ED को ,कभी सीबीआई को और कभी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने देते हैं इनके ऊपर कोर्ट पहले ही आदेश जारी कर चुका हैं उसको नहीं मान रहे,यह तो उनका एक कैंपेन चल रहा। #newstodayhry @newstodayhry
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि-
“अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा और इसे भारत के अन्य शहरों तक ले जाएगा जिसपर प्रतिक्रिया देते हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रजातंत्र में प्रदर्शन करने का सबको अधिकार है लेकिन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जैसे बच्चा स्कूल में फेल होने पर रोता है उसी प्रकार से यह सब पार्टियां रो रही है क्योंकि लोगों ने इनको नकार दिया है। वोट सही है या गलत है उसकी जांच करना चुनाव आयोग का काम है चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है अगर जाली वोट बनी रहे तो यह लोग खुश हैं कोई वोट गलत कटी है उसके लिए समय दिया गया है वो ठीक करवा सकते हैं। #newstodayhry @newstodayhry




