Haryana
Trending

CIA हिसार की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।।

CIA हिसार की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA हिसार की टीम ने अंबेडकर बस्ती क्षेत्र से एक आरोपी को 20 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। CIA हिसार प्रभारी PSI करण ने बताया कि CIA टीम अपराध एवं नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में क्षेत्र में गश्त एवं पड़ताल पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रंजीत उर्फ लला पुत्र हरदेव सिंह निवासी अंबेडकर बस्ती, हिसार नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

नशा तस्करों को एसपी हिसार की कड़ी चेतावनी

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने स्पष्ट किया है कि हिसार जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा बेचकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा तस्कर यह समझ लें कि पुलिस की नजर से कोई भी नशे का कारोबार छिपा नहीं रहेगा। नशे की तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हिसार ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button