उद्घोषित व्यक्ति गिरफ्तार, शहर हिसार पुलिस की कार्रवाई।।
उद्घोषित व्यक्ति गिरफ्तार, शहर हिसार पुलिस की कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए न्यायिक प्रक्रिया से अनुपस्थित चल रहे उद्घोषित व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर हिसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश की अनुपालना करते हुए एक उद्घोषित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र पुत्र चांदी राम, पाबड़ा ट्रेडिंग कंपनी, निवासी मकान नंबर 1185, गांव पाबड़ा, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध केस नंबर NACT-2237-2024, Rambir Singh बनाम Pabra Trading Company, CNR No. HRHS030072482024 न्यायालय में विचाराधीन है। माननीय न्यायालय श्रीमती हर्षा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हिसार द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को न्यायालय के समक्ष निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर आरोपी को उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed Person) घोषित किया गया था। न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में थाना शहर हिसार द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। हिसार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




