अपराध की सूचना अब सीधे हिसार पुलिस तक-एसपी सिद्धान्त जैन ने जारी किए दो विशेष नंबर।।
अपराध की सूचना अब सीधे हिसार पुलिस तक-एसपी सिद्धान्त जैन ने जारी किए दो विशेष नंबर।।

हिसार-(अमित कुमार ):- अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने पुलिस कंट्रोल रूम के दो विशेष मोबाइल नंबर आमजन के लिए जारी किए हैं। अब कोई भी नागरिक अपने आसपास होने वाली संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना सीधे हिसार पुलिस तक पहुंचा सकता है।
आमजन के लिए विशेष सूचना नंबर
📱 88140-12342
📱 88140-57100
इन दोनों नंबरों पर 24 घंटे कॉल तथा WhatsApp के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। नागरिक इन नंबरों पर फोटो, वीडियो, लोकेशन अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी भेज सकते हैं। हिसार पुलिस द्वारा इन नंबरों पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित थाना, चौकी या पुलिस शाखा को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा। प्राप्त प्रत्येक सूचना का रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा उसकी कार्रवाई की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी, चोरी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, साइबर अपराध, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन, महिला एवं बाल अपराध, यातायात अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी हिसार ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आमजन की एक छोटी-सी सूचना किसी बड़ी आपराधिक वारदात को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हिसार पुलिस का संदेश—“अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें, सूचना दें और सुरक्षित समाज बनाने में भागीदार बनें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




