Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद-आरोपी को जेल भेजा।।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद-आरोपी को जेल भेजा।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सूर्यनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी शिवम पुत्र विन्देश निवासी तोशाम रोड, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा HF Deluxe मोटरसाइकिल नंबर HR-15-F-3570 बरामद की है। मामले के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2026 को सातरोड़ कलां निवासी मोहित पुत्र रमेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी उक्त मोटरसाइकिल 12 अगस्त 2026 को महावीर कॉलोनी नहर के पास से चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर थाना HTM हिसार में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौकी सूर्यनगर पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर चौकी 12 क्वार्टर पुलिस के हवाले किया गया उसकी निशानदेही/कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। । चौकी 12 क्वार्टर पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए प्रभावी प्रयास जारी हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button