#haryanagorvment
Trending

अर्बन एस्टेट पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी, मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ टुंडा भी गिरफ्तार

अर्बन एस्टेट पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी, मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ टुंडा भी गिरफ्तार

हिसार :- ( अमित कुमार ) अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और हिंसा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जानलेवा हमले व मारपीट के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शिकायतकर्ता अमन निवासी छान बरवाला के जन्मदिन के दौरान एक कहासुनी को लेकर होटल डेज इन के पास आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उनके साथियों पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। आरोपियों ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं तथा पीड़ितों की स्विफ्ट कार में भी तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में गहनता से जांच करते हुए दिनांक 02.10.2026 को निम्नलिखित मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया: प्रदीप कुमार उर्फ टुंडा पुत्र सुबेर सिंह, निवासी मकान नं. 1041, नियर शिव मंदिर, राजली, हिसार अनुराग पुत्र रामफल, निवासी गांव पेटवाड़, हांसी अजय कुमार उर्फ गोलू पुत्र गंगाराम, निवासी सुरबरा, जिला जींद इससे पूर्व पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपी कालुआ उर्फ कालू, संदीप, अमित, अनिल, आकाश और प्रवीण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए लकड़ी के बिंडे/डंडे बरामद किए गए हैं।आज दिनांक 03.10.2026 को गिरफ्तार आरोपियों प्रदीप उर्फ टुंडा, अनुराग, अजय उर्फ गोलू को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर हिसार जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन का संदेश:हिसार पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुंडागर्दी और हिंसा में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

Related Articles

Back to top button