#haryanagorvment
Trending

लकड़ांवाली में ट्यूबवेल चोरी गैंग का खुलासा, आधा दर्जन वारदातें बेनकाब

लकड़ांवाली में ट्यूबवेल चोरी गैंग का खुलासा, आधा दर्जन वारदातें बेनकाब

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) खेतों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किसानों के ट्यूबवेलों से केबल तार चोरी करने वाले दो युवकों को बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गांव लकड़ांवाली में एक ही रात में पांच से छह ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए करीब 500 फुट केबल तार चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए गांव के ही दो युवकों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागदीप उर्फ भागी पुत्र गुरदर्शन सिंह और जगबीर उर्फ बूटा सिंह पुत्र हाक्म सिंह निवासी लकड़ांवाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव लकड़ांवाली निवासी अजैब सिंह पुत्र रामलाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 फरवरी की रात अज्ञात चोर खेतों में लगे आधा दर्जन के करीब ट्यूबवेलों से लगभग 500 फुट केबल तार चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो ट्यूबवेलों से केबल गायब मिली। शिकायत मिलने पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने गांव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और अपने स्तर पर सूचनाएं जुटाईं। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की केबल बरामद करने में जुटी पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरीशुदा केबल तार बरामद करने के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने खेतों में केबल चोरी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

Related Articles

Back to top button