#haryanagorvment
Trending

संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर

संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शास्त्री नगर स्थित में स्वाट कमांडो टीम तथा डॉग स्क्वायड टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चेक किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सतर्कता के साथ चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button