#haryanagorvmentsirsa
Trending

“जन्मदिन पर अनोखी पहल! पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

“जन्मदिन पर अनोखी पहल! पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट (रजिस्ट्रेशन नंबर 2116) के सचिव एडवोकेट राजकुमार सिंगला के जन्मदिन के अवसर पर बरनाला रोड स्थित स्कूल में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों से आमजन को भी प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट के उपप्रधान चंद्रमोहन सिंगला ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन एवं अन्य खुशी के अवसरों पर पौधारोपण करके प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर जिंदू राम, डॉ. सुमित सैनी, सुल्तान सिंह सैनी, टोनी, राजेश मित्तल एवं राकेश बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button