#haryanagorvment
Trending

पुलिस का साथ देने वाले नागरिकों का सम्मान, अपराधियों पर सख्ती : एसपी हिसार

- पुलिस का साथ देने वाले नागरिकों का सम्मान, अपराधियों पर सख्ती : एसपी हिसार

हिसार:- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिला हिसार के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस के साथ सहयोग करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मान, शालीनता और संवेदनशीलता से पेश आएं। पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का संबंध मजबूत करना पुलिस की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। जो नागरिक अपराध की सूचना पुलिस को देते हैं, जांच में सहयोग करते हैं अथवा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ देते हैं, उनकी इज्जत और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। उनकी शिकायतों एवं सूचनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनकी पहचान की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जाए।कानून तोड़ने वालों के साथ कोई नरमी नहीं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ अनावश्यक नरमी न बरती जाए। अपराध की प्रकृति और कानून के प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्रवाई करते समय कानून, निष्पक्षता और मानव गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाए। किसी व्यक्ति के प्रभाव, दबाव या पहचान से प्रभावित हुए बिना तथ्यों और कानून के आधार पर कार्रवाई की जाए।पुलिस के व्यवहार से बनेगा विश्वास*पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्दी की असली ताकत केवल कार्रवाई में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास में है। एक पुलिसकर्मी का व्यवहार आमजन के मन में पूरे पुलिस विभाग की छवि बनाता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने व्यवहार, भाषा और कार्यशैली से जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करे।उन्होंने कहा कि जो पुलिस के साथ खड़ा है, पुलिस उसका सम्मान करेगी और जो कानून के विरुद्ध जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का निष्पक्ष एवं प्रभावी पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button