गंगवा क्षेत्र में पुलिस का शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
गंगवा क्षेत्र में पुलिस का शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिल गेट हिसार की टीम ने गंगवा क्षेत्र से एक आरोपी को तीन अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद पिस्तौलों में एक पिस्तौल तुर्की निर्मित बताई गई है। आरोपी की पहचान शुभम निवासी हिसार के रूप में हुई है।सीआईए मिल गेट प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम अपराध पड़ताल के सिलसिले में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गंगवा क्षेत्र से आरोपी शुभम को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हथियारों और कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के स्रोत, उनकी खरीद-फरोख्त तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।अवैध हथियार रखने वालों को हिसार पुलिस की सख्त चेतावनी एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने और इनके दम पर समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध हथियार रखना कानूनन अपराध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध हथियारों के कारोबार और इनके जरिए दहशत फैलाने की कोशिशों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


