नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार
हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए हिसार की टीम ने लाडवा नहर पुल के पास से एक आरोपी को 333 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अमन निवासी धर्मखेड़ी, हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कोडा कार को भी कब्जा पुलिस में लिया है।सीआईए हिसार प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम गस्त पड़ताल अपराध ब नशा खोरी के सिलसिले में लाडवा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कोडा कार को काबू किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 333 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत थाना आजाद नगर में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उससे नशे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस धंधे में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।हिसार पुलिस की आमजन से अपील: नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवाओं के भविष्य और समाज को नुकसान पहुंचाती है। नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।



