विपक्ष और कांग्रेस की रामलीला मैदान की रैली फ्लॉप, आमजन ने बनाई दूरी ll
विपक्ष और कांग्रेस की रामलीला मैदान की रैली फ्लॉप, आमजन ने बनाई दूरी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भारतीय जनता पार्टी की सिरसा जिला सचिव सुमन सैनी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा आयोजित की गई संयुक्त रैली पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने इस रैली को पूरी तरह से ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा कि रैली में आम जनता की कोई भागीदारी नहीं थी और जनता ने विपक्षी गठबंधन के खोखले दावों को पूरी तरह नकार दिया है। प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा जिला सचिव सुमन सैनी ने कहा कि रामलीला मैदान की फ्लॉप रैली से कांग्रेस के भीतर इस कदर हताशा और बौखलाहट है कि पार्टी अपनी खीझ मिटाने के लिए गुस्से में अपने ही पदाधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। नेताओं को पार्टी से निष्कासित और निलंबित किया जा जाना यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अपनी विफलताओं का ठीकरा अपने कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ रहा है। सुमन सैनी ने आगे कहा कि सही मायने में कांग्रेस और विपक्ष के पदाधिकारी भी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि जनता के बीच उनका जनाधार खत्म हो चुका है। यही वजह थी कि खुद विपक्षी दलों के पदाधिकारी इस रैली को लेकर पूरी तरह उदासीन रहे और उन्होंने रैली में जाने से दूरी बना ली। जब पार्टी के अपने लोग ही रैली में नहीं पहुंचे, तो आम जनता का वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता था। भाजपा जिला सचिव ने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश की आम जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। विपक्ष द्वारा अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए किए जा रहे तमाम हथकंडे और रैलियां पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। रामलीला मैदान की खाली कुर्सियां इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि देश की जनता अब नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति से पूरी तरह दूर हो चुकी है। @newstodayhry #newstodayhry




