Haryana
Trending

कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली हुई पूरी तरह फ्लॉप ll

कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली हुई पूरी तरह फ्लॉप ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगासागर केहरवाला ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि कांग्रेस को एक बार फिर जनता की बेरुखी का सामना करना पड़ा है। रैली में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिलना इस बात का संकेत है कि देश की जनता अब कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक कार्यशैली और नकारात्मक सोच से पूरी तरह परिचित हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं को समझ लेना चाहिए कि केवल बड़े-बड़े दावे करने और मंचों से भाषण देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। डा. केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज नेतृत्व और दिशा के संकट से गुजर रही है। पार्टी के पास देश के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की खुशहाली और आमजन के कल्याण को लेकर कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। कांग्रेस नेता जनता के वास्तविक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप और भ्रामक बयानबाजी में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। यही वजह है कि पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में रैलियों की सफलता केवल बड़े-बड़े पोस्टरों, मंचों और नारों से नहीं मापी जाती, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन से तय होती है। कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर जनता उसके कार्यक्रमों से दूरी क्यों बना रही है। देश की जनता अब विकास, सुशासन, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। खोखले नारों और राजनीतिक दिखावे से जनता को लंबे समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता। डा. केहरवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। देश में आधारभूत ढांचे का विस्तार, सड़क एवं रेल नेटवर्क का विकास, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार और गरीब कल्याण की योजनाएं विकास की नई दिशा तय कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। डा. केहरवाला ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह अपने हितों तथा देश के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति पर पुनर्विचार करना चाहिए और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए। जनता का विश्वास जीतने के लिए धरातल पर काम करना पड़ता है, केवल रैलियों और भाषणों से राजनीति नहीं चलती। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button